Jharkhand News: चतरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र टंडवा में उग्रवादियों ने कोयला परियोजना को एक बार फिर निशाना बनाया है। बता दें, नकाबपोश नक्सलियों ने मगध-आम्रपाली कोल परियोजना (CCL) के आम्रपाली क्षेत्र में NCC कंपनी के एक हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। जिसमें करोड़ो रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
5 से 6 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी ने दिया घटना को अंजाम
Jharkhand News: जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात 11:30 बजे की है। बताया गया कि, 5 से 6 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी बंदूक की नोंक पर चालक को वाहन से उतार दिया और हाईवा को अपने कब्जे में लेकर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद हाईवा कुछ ही देर में धूं-धूं कर जलने लगा। वहीं, वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
Jharkhand News: वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों तलाश कर रही है।












