Ranchi Breaking News: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, हाल ही में रांची स्थित डोरंडा थाना क्षेत्र के मानीटोला इलाके में एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नि की ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अब आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही हटिया DSP दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल की जांच के फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया है, जो थोड़ी देर में मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी।












