Aaj Ka Rashifal: 31 जनवरी का नया दिन सारे राशिवालों के लिए नए अवसर लेकर आया है। किसी को आज नया आयाम मिलेगा तो किसी आज थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। आइए जानते है आपका दिन कैसा रहेगा…
मेष राशि (Today’s Aries Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने का योग है। ऑफिस के काम के साथ साथ घर के कामों में भी ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकता है, इसलिए बात को पहले ही संभाल ले। खर्च में नियंत्रण रखें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
वृषभ राशिवालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। नौकरी को लेकर आपकी संतान कहीं बाहर जा सकती है। दोस्तों के मदद से पुराने अटकें काम पूरा होगें। अगर आपकी मां कोई काम दें तो उसे जरुर पूरा करें।
मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
मिथुन राशिवालों का आज सारा अटका हुआ काम पूरा होने का योग है। बस आलस ना करें। आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकतें है। लेकिन आज आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग है। यदि किसी धन में उधार दिया है तो आज वापस मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
कर्क राशिवालों को करियर में सफलता मिल सकती है। घर में कोई मेहमान आ सकतें है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहन की मदद से रुके हुए काम पूरा होगें।
सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज सिंह राशिवालों का दिन आध्यात्म से भरा रहेगा। आज आपको थोड़ा धैर्य से काम लेने की जरुरत है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको कानून की मदद लेनी पड़ सकती है, जिससे आपका दिन टेंशन में गुजरेगा। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं।
कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन भारी हो सकता है। आपको आज अपनी सेहत में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप राजनीति से जुड़े है, तो आपको आज कोई नया पद मिलने का योग है। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने गीले सिकवे दूर करें। खर्च पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज का दिन आपका ठिक-ठाक रहेगा। पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन साथी के कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी साथ ही प्रमोशन मिलने के भी योग है। जीवन में नए मेहमान की आने की खबर मिल सकती है। ऑफिस में काम को लेकर मन व्याकुल रहेगा।
वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से सोच समझकर कोई भी फैसला लें। नई नौकरी मिलने के योग है। आध्यात्म में आज ज्यादा मन लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि (Today’s Sagittarius Horoscope)
आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सुख- साधनों में वृद्धि होगी। नए काम की शुरुआत करने के योग है। प्रेम जीवन में चल रहीं परिशानियों का अंत होगा। धन-धान्य में वृद्धि से दिन खुशियों से भरा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात के आसार है।
मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा। अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों के सहयोग से रुकें हुए काम पूरा होगें।
कुंभ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है, वे आपके छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। धन संबिधित मामलों सावधान रहें।
मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
आज का दिन मीन राशिवालें जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। वाणी में संयम रखें। रुके हुए काम पूरा होगें। परिवार में नई खुशखबरी मिल सकती है। संतान को नई नौकरी के योग है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।













