Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण, विधायकगण शामिल हुए।
Jharkhand Politics: राज्य के निकाय क्षेत्र में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में होने जा रहे निकाय चुनाव का श्रेय कोर्ट की सख्ती और भाजपा का इसके लिए लगातार सड़क से सदन तक चला आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य के निकाय क्षेत्र में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र हावी है।जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं। ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में सेवाभावी और जन कल्याण को समर्पित राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशियों को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।
Jharkhand Politics: आज प्रदेश में विकास शून्यता की स्थिति है-बाबूलाल
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हार की डर से चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने की घोषणा की है।राज्य सरकार ने चुनाव को बैलेट से कराने की घोषणा के साथ इसे प्रशासनिक तरीके से प्रभावित करने की साजिश रची है। उन्होंने साजिश को नाकाम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच वाले और विकास को समर्पित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास शून्यता की स्थिति है। लेकिन निकाय चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को जीतने की जरुरत है जो तुष्टिकरण में विश्वास नहीं करते हों, जिनकी सोच विकास को समर्पित हो,और जो राज्य के निकाय क्षेत्रों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने केलिए संकल्पित हों।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








