Jharkhand News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति में सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार प्रस्तुत बजट भाषण को सुना गया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, राफिया नाज सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, सह प्रभारी रजनीश पांडेय, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए जेपी शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से प्रमुख सीए,सीएस,प्राध्यापक,अधिवक्ता, चिकित्सक गण उपस्थित थे।
Jharkhand News: नए संकल्पों का बजट है-आदित्य साहू
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सर्व समावेशी ,विकासोन्नुमुख और रोजगारोन्मुख बजट है।
साहू ने कहा कि गरीब किसान, महिला केंद्रित बजट संभावनाओं के अनेक मार्ग को प्रशस्त करने वाला है। बुनियादी सुविधाओं रेल,सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट नए संकल्पों का बजट है, नए सुधारों का बजट है और कर्तव्यों को सुनिश्चित करने वाला बजट है।
Jharkhand News: विकसित भारत बनाने का बजट है-बाबूलाल मरांडी
प्रदेश कार्यालय रांची में बजट भाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में पेश केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत बनाने का बजट है। मरांडी ने कहा कि यह बजट महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने वाला बजट है। इसमें रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है। बजट को प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सहित प्रदेश पदाधिकारी गण ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, और धन्यवाद ज्ञापन जेपी शर्मा ने किया।












