Jharkhand News: आज राजधीनी रांची में Jharkhand Cabinet की बैठक होनी है। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। यह बैठक आज दोपहर दो बजे झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Jharkhand Cabinet की बैठक में प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
बताया जा रहा है, आज की Jharkhand Cabinet की बैठक में 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC परीक्षा को लेकर उम्र सीमा में छूट को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, लंबे समय से इस मांग को लेकर अभ्यार्थी राज्य सरकार से राहत की उम्मीद लगा कर बैठे हुए हैं।












