बुधवार, जुलाई 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Jharkhand Government Scheme: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की हेमंत सरकार की नई पहल, मंईयां योजना से मिलेगा 20 हजार का लोन

फ़रवरी 8, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand Government Scheme: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की हेमंत सरकार की नई पहल, मंईयां योजना से मिलेगा 20 हजार का लोन
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Government Scheme: झारखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। ‘मंईयां सम्मान योजना’ की लाभार्थी महिलाओं को अब स्वरोजगार के लिए 20 हजार रुपये तक का आसान लोन मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’ शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना को लेकर वित्त विभाग और बैंकों के बीच सहमति बन चुकी है।

Table of Contents

Toggle
  • 45 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा लाभ
  • Jharkhand Government Scheme: आसान दस्तावेज, 7 दिन में लोन स्वीकृति
  • डिजिटल ट्रैकिंग के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

Jharkhand Government Scheme: शनिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), आरबीआई, नाबार्ड और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों ने योजना को लागू करने पर सहमति जताई। अब वित्त विभाग बैंकों के साथ मिलकर लोन से जुड़े नियम और प्रक्रिया को अंतिम रूप देगा। सूत्रों के अनुसार, इस योजना को आगामी राज्य बजट में पेश किया जाएगा और इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से हो सकती है।

45 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना के तहत ‘मंईयां सम्मान योजना’ से जुड़ी 45 वर्ष तक की महिलाओं को लोन दिया जाएगा। लोन की राशि एकमुश्त 20 हजार रुपये होगी, जिसे पांच वर्षों में आसान किस्तों में चुकाया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य है कि 50 वर्ष की आयु पूरी होने पर यदि कोई लाभार्थी मंईयां सम्मान योजना से बाहर होती है, तो लोन रिकवरी को लेकर किसी तरह की समस्या न आए।

Jharkhand Government Scheme: आसान दस्तावेज, 7 दिन में लोन स्वीकृति

लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल रखा जाएगा। लाभार्थियों को केवल आधार कार्ड और पिछले छह महीने के बैंक खाते का विवरण देना होगा। ऋण दस्तावेजों के लिए सिर्फ एक रुपये के रेवेन्यू स्टैंप का प्रावधान किया जा सकता है। सभी बैंकों में विशेष ‘मंईयां ऋण डेस्क’ बनाए जाएंगे, जहां आवेदन के सात दिनों के भीतर लोन स्वीकृत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सखी महिलाओं को लोन प्रक्रिया समझाने और आवेदन में सहायता करेंगी।

डिजिटल ट्रैकिंग के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

योजना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष ‘मंईयां ऋण पोर्टल’ विकसित किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से ऋण वितरण, किस्तों की स्थिति और लोन अपग्रेड से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से ट्रैक की जा सकेगी। पात्रता सत्यापन की जिम्मेदारी बैंकों को दी जाएगी, जिससे प्रशासनिक हस्तक्षेप कम होगा।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) लाभार्थी महिलाओं को व्यवसाय चयन और प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। इस लोन की मदद से महिलाएं मनिहारी दुकान, सिलाई केंद्र, मशरूम उत्पादन, मसाला प्रसंस्करण, पशुपालन जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।

 

Related Posts

Malaria
जमशेदपुर Jamshedpur

East Simbhum में Maleria का बढ़ता प्रकोप, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

जुलाई 15, 2026
Jagannath Rath Yatra 2026: The historic Rath Yatra will be taken out tomorrow at Ranchi's Jagannathpur Temple
रांची Ranchi

Jagannath Rath Yatra 2026: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में कल निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा, आज होगा नेत्रदान महोत्सव और 108 दीपों की महाआरती

जुलाई 15, 2026
Ranchi News: Driver who hit a police officer in Ranchi arrested
झारखंड Jharkhand News

Ranchi में पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

जुलाई 15, 2026
Next Post
Jharkhand News: कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लापता बच्चे सकुशल बरामद

Jharkhand News: कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लापता बच्चे सकुशल बरामद

Maiyan Samman Yojana

अब मईयां सम्मान योजना से मिलेगा ₹20 हजार का लोन—जानिए कौन ले सकता है और कैसे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Malaria

East Simbhum में Maleria का बढ़ता प्रकोप, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

जुलाई 15, 2026

Jagannath Rath Yatra 2026: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में कल निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा, आज होगा नेत्रदान महोत्सव और 108 दीपों की महाआरती

JPSC Civil Services Main Exam 2025: 25 जुलाई से होगी मुख्य परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा गाइडलाइन

Ranchi में पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

Ranchi के अपर बाजार में नशे के कारोबार पर बड़ी रेड, कई दुकानों पर छापेमारी

Share Market में शानदार तेजी: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra