Parliament Session 2026: बजट सत्र के दौरान संसद का माहौल उस समय और गरमा गया जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि करीब 20 से 25 विपक्षी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। रिजिजू के मुताबिक, इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, लेकिन स्थिति को शांत करने की कोशिश नहीं की गई।
Parliament Session 2026: अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में तकनीकी त्रुटियां
दूसरी ओर, लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कुछ तकनीकी त्रुटियां पाई गई हैं, जिनमें तारीख से संबंधित गलती भी शामिल है। नियमों के तहत इसे खारिज किया जा सकता था, लेकिन अध्यक्ष ने सुधार का अवसर देने का निर्देश दिया है।
बताते चलें कि विपक्ष ने हाल ही में 120 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। मामले में 9 मार्च को चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि अगला चरण 8 मार्च से शुरू होगा। प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही को लेकर स्थिति विशेष रहेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







