Ranchi News: रांची के मधुकम खादगढ़ा स्थित शिव दुर्गा मंदिर लेन में आदिवासी जमीन विवाद को लेकर जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट और एसएआर कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 परिवारों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल और दो बुलडोजर के साथ पहुंची टीम ने घर खाली कराने पहुंची, प्रशासन ने दोपहर 12 बजे अपनी करवाई शुरू की, वहीं महादेव उरांव पर मुआवजे के नाम पर 1 करोड़ से अधिक रुपए लेने का आरोप भी स्थानीय लोगों ने लगाया हैं।
Ranchi News: 25 फरवरी को है बेटी की शादी
Ranchi News: एक परिवार ऐसा भी है जिसके घर में आने वाले 25 तारीख को शादी थी, परिजन का कहना है कि हमारे दादा जी ने यह जमीन खरीदा था, इसके बाद भी महादेव उरांव को 5 से 6 लाख रुपया सेटलमेंट के नाम पर दिया गया। जिसके बाद भी आज अचानक घर पर बुलडोजर चल रहा है। हमारा पूरा परिवार अब रस्ते में आ गया हैं। मेरी एक बेटी की शादी 25 फरवरी को है, वहीं परिवार की महिलाओं और उनकी बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।













