बुधवार, जुलाई 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Jharkhand News: अंत्योदय के प्रणेता को नमन: भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में मनाया ‘समर्पण दिवस’

फ़रवरी 11, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
Jharkhand News: अंत्योदय के प्रणेता को नमन: भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में मनाया ‘समर्पण दिवस’
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: प्रदेश भाजपा ने आज सभी जिलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। दीनदयाल उपाध्याय की के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

Table of Contents

Toggle
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे-आदित्य साहू
    • सनातन संस्कृति ही भारत की एकात्मकता है-बाबूलाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे-आदित्य साहू

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे जिनका इस दुनियां से असमय जाना देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए अपूरणीय क्षति थी।

दीनदयाल ने गरीबी और अभाव के जीवन को बड़े नजदीक से देखा था। इसलिए उन्होंने भारत को सशक्त बनाने के लिए अंत्योदय का मंत्र दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और चिंतन का अनुसरण करते हुए देश की सेवा में जुटे हैं। मोदी सरकार के केंद्र में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, पिछड़े, समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का संकल्प है।

सनातन संस्कृति ही भारत की एकात्मकता है-बाबूलाल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भाजपा का चिंतन अपने स्थापना काल से ही एकात्म मानव और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है जिसके प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय रहे।

भारत की सनातन संस्कृति ही भारत की एकात्मकता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय चिंतन के मूल में एकात्मकता है। इसीलिए भारत एक भूभाग नहीं बल्कि जीवंत सांस्कृतिक चेतना है।

वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल संगठन कर्ता रहे। उन्होंने अपना क्षण क्षण और कण कण मां भारती के सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने भारत की राजनीतिक व्यवस्था को एक नई दिशा दी। आज भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

दीनदयाल के आदर्शों के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता केलिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का तरीका नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है।

Related Posts

Ranchi News: Driver who hit a police officer in Ranchi arrested
झारखंड Jharkhand News

Ranchi में पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

जुलाई 15, 2026
Ranchi's Upper Bazaar raid
झारखंड Jharkhand News

Ranchi के अपर बाजार में नशे के कारोबार पर बड़ी रेड, कई दुकानों पर छापेमारी

जुलाई 15, 2026
Jharkhand Weather Update 15 July 2026
झारखंड Jharkhand News

IMD Alert: झारखंड में 15 july को कैसा रहेगा मौसम? आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 15, 2026
Next Post
CM Hemant Soren से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

CM Hemant Soren से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Jharkhand News: कल भारत बंद: ट्रेड यूनियनों और किसानों के समर्थन में उतरी झारखंड कांग्रेस

Jharkhand News: कल भारत बंद: ट्रेड यूनियनों और किसानों के समर्थन में उतरी झारखंड कांग्रेस

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: Driver who hit a police officer in Ranchi arrested

Ranchi में पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

जुलाई 15, 2026

Ranchi के अपर बाजार में नशे के कारोबार पर बड़ी रेड, कई दुकानों पर छापेमारी

Share Market में शानदार तेजी: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

IMD Alert: झारखंड में 15 july को कैसा रहेगा मौसम? आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rashifal 15 July 2026: बुधादित्य योग से चमकेगी किस्मत, मेष-वृश्चिक को लाभ, मीन राशि रहे सतर्क

JPSC रिजल्ट विवाद पर युवा आजसू का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस और युवा आजसू कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra