Jharkhand News: सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात की है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लातेहार के नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को पद से मुक्त करने या तबादला करने की मांग उठाई है। उनपर नगर निकाय चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा है। बताते चलें कि निलेश टोप्पो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित है।
Jharkhand News: सरकारी पद के दुरुपयोग का आरोप
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि नीलेश टोप्पो जो एक सरकारी कर्मचारी है और अपनी पत्नी बिलासी देवी को जिताने के लिए सरकारी पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह मामला सर्विस कोड ऑफ़ कंडक्ट का मामला है साथ ही यह हितों के टकराव (कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) का भी मामला है।
Jharkhand News: लातेहार जिला निर्वाची अधिकारी ने अभी तक नहीं की कार्रवाई
पूर्व में इसकी शिकायत तीन दिन पहले नौ फरवरी को लातेहार जिला निर्वाची अधिकारी सह अपर समाहर्ता के पास की गई थी पर अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई। नियम यह है की कोई सरकारी पदाधिकारी की पत्नी या पति या रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हों तो उस व्यक्ति को पहले से इसकी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी एवं अपने विभाग में देनी होती है की चुनाव परिणाम तक उन्हें उक्त पद से मुक्त रखा जाये।
निलेश टोप्पो को शिकायत के बाद भी जिला निर्वाची अधिकारी द्वारा नहीं हटाया जाना यह संदेह कर रहा है की लातेहार में चुनाव पक्षपात होकर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में सूरज चौरसिया और सुबोध कांत शामिल थे।












