Jharkhand News: झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में नेपाल हाउस स्थित मंत्रालय में हुई.
शासी निकाय की बैठक में अनुबंध पर आवश्यकता आधारित मानव बल को बहाल करने पर चर्चा हुई. मानव बल का चयन दो स्तर पर किया जाएगा. झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी ने राज्य और जिला स्तर पर मानव बल बहाल करने का प्रारूप तैयार किया है.
बैठक में इसको लेकर मंत्री ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है. सोसाइटी का काम उद्यान क्षेत्र के विकास के साथ-साथ योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है. फल, सब्जी, फूल, औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने में मदद करने, उद्यान से जुड़ी सरकारी योजनाओं को जमीन पर लागू करने में सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका है.
Jharkhand News: सोसाइटी ने भविष्य की कार्य योजना को तैयार कर रखा है
इसके साथ ही पौधारोपण पर सब्सिडी, आधुनिक खेती, प्रशिक्षण, मार्केटिंग एवं वैल्यू एडिशन में झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी का योगदान है. मानव बल के बढ़ने से इस काम में तेजी के साथ योजना का उद्देश्य भी पूरा होगा. इसके लिए सोसाइटी ने भविष्य की कार्य योजना को तैयार कर रखा है.
शासी निकाय की बैठक में विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी, उद्यान निदेशक माधवी मिश्रा, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, पशुपालन निदेशक आदित्य कुमार आनंद, निबंधक सहयोग समिति निबंधक शशि रंजन सहित ग्रामीण विकास, ICAR, ST/ SC अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे.

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








