Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की देहरादून में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात अपराधियों ने जिम से निकलते ही गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दो शूटर के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Big Breaking : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु बताए जा रहे विक्रम शर्मा
बताते चलें कि विक्रम शर्मा जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु बताए जाते हैं। इन पर कई थानों में 30 से अधिक मामले दर्ज है।
जमशेदपुर पुलिस भी घटना के बाद से मामले में नजर बनाई हुई है। देहरादून पुलिस के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा हैं और किसके द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मौके पर पहुंची देहरादून पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
Big Breaking : कुछ ही दिनों पहले जेल से रिहा हुए थे
बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। रिहाई के बाद वे लगातार समाजसेवी के रूप में काम कर रहे थे। जमशेदपुर में आने का सिलसिला उनका लगातार जारी था। हाल ही में वह जमशेदपुर से देहरादून गए हुए थे।
आज जिम से निकलते ही अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल जमशेदपुर पुलिस स्थिति को सामान्य करने में डटी हुई है और संभवत यह आशंका लगाया जा रहा है कि जमशेदपुर की शांत गलियां एक बार फिर अब गोलियों की आवाज से गूंज सकती है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









