National News: अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद Kangana Ranaut गुरूवार को संसद भवन में हस्तकला और आधुनिक डिजाइन का पोशाक पहनकर पहुंचीं, जिसने राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की वस्त्र परंपरा को नई पहचान दी है। कंगना कुल्लू घाटी की महिला कारीगरों के द्वारा बनाया हुआ ‘हिमाचली समकालीन कोट’ पहनकर संसद पहुंचीं। कंगना जैसे एक बड़ी अभिनेत्री द्वारा संसद में इस कोट को पहनना केवल एक फैशन नहीं, बल्कि स्थानीय शिल्पकला और महिला कारीगरों को सम्मान देने का संदेश भी है। इससे कुल्लू की महिला बहुत उत्साहित है और इसे वो गर्व का पल बता रही हैं।
2 महीने में तैयार किया गया Kangana Ranaut का कोट
Kangana Ranaut के इस समकालीन कोट को लगभग 2 महीने में कुल्लू की रहने वाली पुष्पा ठाकुर, इंद्रा देवी, मनीषा ठाकुर, वंदना, पूनम सूद और मीना सूद ने तैयार किया है। हाथ से बुनाई की गई इस कोट की कीमत 45 हजार रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, यह कोट देसी गद्दी ऊन से तैयार किया गया है। जिसे कुल्लू की महिला बुनकरों ने पुरानी तकनीक से ऊन को कातकर और हाथों से बुनकर इसे आकार दिया। यह पोशाक पूरी तरह प्राकृतिक रंगों और हाथ से बनाया गया है।













