Jharkhand Nagar Nikay Chunav: झारखंड में 23 फरवरी को राज्य सरकरा ने नगर निकाय चुनाव के मतदान को मद्देनजर रखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी दुकान, प्रतिष्ठान और व्यवसायिक संस्थान को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। सारे कर्मचारियों को इस दिन की छुट्टी Paid Leave के तौर पर दी जाएगी।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार, कोई भी व्यक्ति नगर निकाय क्षेत्र में रहता है और वह निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है, लेकिन वह नगर निकाय क्षेत्र के बाहर कार्यरत है तो उसे भी Paid Leave दिया जाएगा।












