DSPMU के कर्मचारियों का पेन डाउन आंदोलन
झारखंड के राजधानी रांची स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी 16 फरवरी से काली पट्टी बांधकर पेन डाउन आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन को शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के ओर से किया गया है। प्रशासन से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। विश्वविद्यालय में अधिकांश कामकाज ठप हैं।
प्रशासन से बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकला, मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनकी मांगों पर कोई निर्णय लिया जाएगा, लेकिन बातचीत से कोई फायदा नहीं निकला। संघ की बैठक में सभी की सहमति से फैसला लिया गया कि आंदोलन को और विस्तृत रूप दिया जाएगा जिसके बाद कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कोई पहल नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और आंदोलन के तीसरे दिन से आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी काम नहीं करने दिया जाएगा।
आंदोलन के वजह से विश्वविद्यालय के सभी काम ठप हैं, ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और माइग्रेशन के कार्यों के अलावा कोई और कार्य नहीं हो पा रहे हैं। आंदोलन की वजह से रजिस्ट्रार कार्यालय और कुलपति कार्यालय की गतिविधियां भी प्रभावित रहीं, साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी जरूरी काम के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी की नजरें प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच संभावित अगली बातचीत पर टिकी हुई हैं।












