Sunday, April 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ratu में जश्न बना जनाज़ा! तिगरा बसाईरटोली के कुएं से मिले दो शव, वजह क्या है?

Ratu थाना क्षेत्र के तिगरा बसाईरटोली में शादी समारोह के दौरान कुएं में डूबने से दो अधेड़ मेहमानों की मौत। ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

February 18, 2026
in क्राइम, झारखंड
A A
A funeral turned into a celebration in Ratu! Two bodies were found in a well in Tigra Basairtoli. What was the reason?

A funeral turned into a celebration in Ratu! Two bodies were found in a well in Tigra Basairtoli. What was the reason?

Share on FacebookShare on Twitter

रांची के Ratu थाना क्षेत्र स्थित तिगरा बसाईरटोली गांव में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मंगलवार रात गांव के एक कुएं से दो अधेड़ व्यक्तियों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान बेड़ो जरिया निवासी 50 वर्षीय बंधन भगत और 60 वर्षीय पुनई उरांव के रूप में हुई है। दोनों रविवार को गांव में एक शादी समारोह में मेहमान बनकर आए थे।

रविवार शाम से थे लापता

जानकारी के अनुसार, बसाईरटोली निवासी दशु उरांव अपने छोटे बेटे की शादी जरिया में कर रहे थे। रविवार दोपहर दर्जनों मेहमान समारोह में शामिल हुए थे। रस्में पूरी होने के बाद भोज का आयोजन हुआ।

Related Post

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

April 11, 2026
Ranchi के Maa Lalit PolyDoc अस्पताल का कमाल-जटिल ‘लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी’ सर्जरी कर बचाई युवक की जान

Ranchi के Maa Lalit PolyDoc अस्पताल का कमाल-जटिल ‘लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी’ सर्जरी कर बचाई युवक की जान

April 11, 2026
Ranchi News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर एक्शन मोड में प्रशासन! डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक

Ranchi News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर एक्शन मोड में प्रशासन! डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक

April 11, 2026
Jharkhand Politics: सैलरी संकट नहीं, वित्तीय ज्ञान की कमी के कारण भ्रम फैला रही भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: सैलरी संकट नहीं, वित्तीय ज्ञान की कमी के कारण भ्रम फैला रही भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

April 11, 2026

बताया जा रहा है कि बंधन भगत और पुनई उरांव ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था। इसके बाद दोनों नशे की हालत में कहीं चले गए। रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे।

मंगलवार शाम कुएं में दिखा शव

मंगलवार शाम गांव के एक कुएं में एक शव उफनते हुए दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब लोग कुएं के अंदर उतरे तो वहां दोनों के शव पड़े मिले। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

मामले की सूचना मिलने पर रातू थाना प्रभारी आरएन सिंह ने बेड़ो पुलिस की मदद से शवों को कब्जे में लिया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने Ratu थाने में यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हत्या की आशंका, गांव में मातमी सन्नाटा

हालांकि ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं जरिया गांव में दोनों की अंत्येष्टि के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी की खुशी कुछ ही घंटों में शोक में बदल गई और परिजन गहरे सदमे में हैं।

 

Related Posts

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार
झारखंड

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

April 11, 2026
Ranchi के Maa Lalit PolyDoc अस्पताल का कमाल-जटिल ‘लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी’ सर्जरी कर बचाई युवक की जान
रांची

Ranchi के Maa Lalit PolyDoc अस्पताल का कमाल-जटिल ‘लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी’ सर्जरी कर बचाई युवक की जान

April 11, 2026
Ranchi News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर एक्शन मोड में प्रशासन! डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक
रांची

Ranchi News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर एक्शन मोड में प्रशासन! डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक

April 11, 2026
Next Post
Ranchi

Ranchi: प्रत्याशी के निधन से पार्षद चुनाव का स्थगन, अभी सिर्फ मेयर चुनाव

Bangkok's KK Park cyber scam compound busted, one accused arrested from Jamshedpur

Breaking News: बैंकॉक के KK Park साइबर स्कैम कंपाउंड का भंडाफोड़, जमशेदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

Jharkhand Politics: भाजपा काल में शुरू हुआ ट्रेजरी घोटाला, हेमंत सोरेन बेनकाब करेंगे असली चेहरा-जेएमएम का पलटवार

April 11, 2026

Ranchi के Maa Lalit PolyDoc अस्पताल का कमाल-जटिल ‘लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी’ सर्जरी कर बचाई युवक की जान

Ranchi News: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर एक्शन मोड में प्रशासन! डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक

Jharkhand Politics: सैलरी संकट नहीं, वित्तीय ज्ञान की कमी के कारण भ्रम फैला रही भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi में स्कूली बसों की सुरक्षा पर सवाल: पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Breaking News: रांची में ‘अग्निवीर’ भर्ती फर्जीवाड़े का भंडाफोड़-मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर ठग गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra