Hatia RPF को ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने के फिराक मे थे। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई । इस दौरान एक लावारिस बैग बरामद हुई। जांच में बैग से कुल 85 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 1,02,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा हटिया स्टेशन के मुख्य द्वार के पास भी 18 बोतल शराब लावारिस हालत में RPF को मिली। इस कार्रवाई में नवजीत कुमार अरवल बिहार, मुकेश कुमार सिंह, राँची और महेश सोनी, राँची को गिरफ्तार किया गया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब को राँची से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 हटिया- इस्लामपुर एक्सप्रेस से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। इस दौरान Hatia RPF के वरिष्ठ अधिकारी और कई जवान उपस्थित रहे।













