Ranchi के Morabadi स्थित डिस्पैच सेंटर में गाड़ी के अंदर चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही सेंटर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद कोषांग में मौजूद अन्य चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
घटना स्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक रात में खाना खाने के बाद अपनी गाड़ी में ही आराम कर रहा था। सुबह जब काफी देर तक वह गाड़ी से बाहर नहीं आया तो अन्य चालकों ने गाड़ी के अंदर देखा तो चालक अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
प्रथम दृश्टया में मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए अन्य पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. नगर निकाय चुनाव के लिए Morabadi मैदान में वाहन कोषांग बनाय गए है जहां कई वाहनों को अधिग्रहित कर रखा गया था. मृत चालक भी चुनावी ड्यूटी में शामिल था। घटना के बाद मौजूद अन्य चालकों ने डिस्पैच सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नारजगी व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।












