JTET अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को 10 बजे से ट्विटर कैपेन चलाया जायेगा। अभ्यर्थियों ने कहा की नियमानुसार झारखंड में अब तक 52 JTET की परीक्षा हो जानी चाहिए थी। उच्चतम न्यायालय के गाइड लाइन का हवाला देते हुए कहा कि साल में दो बार परीक्षा लेने का निर्देश है। जबकि पिछले नौ साल से परीक्षा नही ली गई है। इससे पहले अभ्यर्थी मुख्मंत्री हेमंत सोरेन और जैक अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
पिछले वर्ष 2025 में नियमावली और सिलेबस बनाई गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों ने उस पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद उसे रद्द कर दिया गया। उसके बाद से फिलहाल JTET परीक्षा के लिए अभी कोई भी नियमावली स्पष्ट नही है।
नाराज अभ्यर्थियों ने कहा की सरकार द्वारा 31 मार्च तक परीक्षा लेने का आश्वासन मिला था लेकिन अब तक उसे लेकर कोई भी नियमावली और परीक्षा का सिलेबस निर्धारित नही की गई है। राज्य में नगर निकाय चुनाव चल रहा है मसलन हम सभी अभ्यर्थी डिजिटल प्रोटेस्ट कर रहे हैं। उसके बाद हम सभी
विधानसभा जाकर सभी माननीयों से पूछेगें की अब तक नियमावली क्यो नही बन पाई है।











