CUJ: राजधानी रांची के ब्राम्बे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्राम्बे स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड के बाहर शिक्षक, कुलपति और सीबीआई की गाड़ी खड़ी देखी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड में सीबीआई का छापा पड़ा है यूनिवर्सिटी के बाहर शिक्षक, कुलपति और सीबीआई की गाड़ी लगी हुई है। साथ ही छापा पड़ने के बाद किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
आज की इस कार्रवाई से यूनिवर्सिटी प्रशासन और शैक्षणिक जगत में हड़कंप मच गया है। जैसे ही सीबीआई की ओर से कोई पुख्ता जानकारी दी जाएगी, स्थिति और स्पष्ट होगी।












