kullu: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21 वर्ष) का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।
कौन हैं चंपई सोरेन?
चंपई सोरेन झारखंड की राजनीति का एक प्रमुख हिस्सा रहे हैं, वो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहले वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में थे, बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। अपने राजनीतिक जीवन में वे कई बार विधायक चुने गए और राज्य सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सादगीपूर्ण छवि और जमीनी जुड़ाव के कारण वे जनता के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के kullu(कुल्लु) की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन हिमाचल प्रदेश में थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद यह दुखद घटना घटी। निधन के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। घटना की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।













