रांची: होली से ठीक पहले झारखंड के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) की इकाई रांची डेयरी ने Sudha दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने कच्चे माल, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में वृद्धि को इसका प्रमुख कारण बताया है। नई दरें बुधवार सुबह से प्रभावी हो गई हैं।
औसतन 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी
रांची डेयरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दूध के विभिन्न वेरिएंट में औसतन 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। त्योहार के मौसम में मांग बढ़ने के बीच यह फैसला उपभोक्ताओं के बजट पर असर डाल सकता है।
सुधा हेल्दी (TM) के नए दाम
- 500 एमएल: 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये
- 1000 एमएल: 53 रुपये से बढ़कर 55 रुपये
- 6000 एमएल: 312 रुपये से बढ़कर 327 रुपये
सुधा शक्ति (SM) की संशोधित कीमत
- 500 एमएल: 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये
- 1000 एमएल: 60 रुपये से बढ़कर 61 रुपये
- 6000 एमएल: 348 रुपये से बढ़कर 363 रुपये
सुधा गोल्ड (FM) भी हुआ महंगा
- 500 एमएल: 33 रुपये से बढ़कर 34 रुपये
- 1000 एमएल: 65 रुपये से बढ़कर 67 रुपये
सुधा स्मार्ट (DTM) के दाम
- 180 एमएल: 10 रुपये
- 500 एमएल: 26 रुपये
बड़े पैक पर ज्यादा असर
छह लीटर के पैक पर सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में लगातार इजाफा होने के कारण मूल्य संशोधन अनिवार्य हो गया था।
होली के मौके पर दूध और उससे बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में यह बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। डेयरी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









