Aaj Ka Rashifal 2 March 2026: सोमवार, 2 मार्च 2026 का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। आज कुछ राशियों को करियर में नई ऊंचाई मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक का भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal:आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्सव जैसा रहेगा। आपके परिवार में किसी की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
शुभ सलाह: आज बुजुर्गों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृषभ राशिफल
आज वृषभ राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। आपको व्यवसाय में आज धैर्य बनाए रखने की जरूरत है, परिणाम धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगे।
शुभ सलाह: आज आपको प्रकृति के करीब समय बिताना चाहिए जिससे तनाव कम होगा।
मिथुन राशिफल
आगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको नई जॉब का ऑफर आज मिल सकता है। मिथुन रााशि वालों को आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही आपको फिजूलखर्ची से भी बचना चाहिए।
शुभ सलाह: मिथुन राशि वालों को पड़ोसियों और मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता रखना चाहिए।
कर्क राशिफल
आज कर्क राशि वालों की आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके बिजनेस में नई साझेदारी (Partnership) के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ सलाह: कर्क राशि वालों को रिश्तों में संतुलन बनाने के लिए अपने व्यवहार को थोड़ा नरम रखना चाहिए।
सिंह राशिफल
आज सिंह राशि वालों का दिन बहुत खास होने वाला है, आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलने का योग बन रहा है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी या प्रेजेंटेशन का काम मिल सकता है। आज आपको आपके राजनीतिक संपर्कों से लाभ होने की भी संभावना है।
शुभ सलाह: आप विशेष रूप से कठिन परिस्थितियों में धैर्य न खोएं।
कन्या राशिफल
आज कन्या राशि वाले काम में काफी व्यस्त रहेंगे। छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको संदेह करने की आदत से बचना चाहिए, वरना आपके रिश्तों में खटास आ सकती है।
शुभ सलाह: आप बदलते समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव अवश्य लाएं।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के द्वार खोलेगा। आज आपके अटके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आज आपका प्रॉपर्टी या सुख-सुविधाओं पर निवेश करना फायदेमंद साबित होगा।
शुभ सलाह: बच्चों की उपलब्धियों से आज आपका मन खुश रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों के कार्य समय पर पूरे होंगे, सााथ ही आज आपके घर में मेहमानों का आना हो सकता है जिससे आपके घर में रौनक रहेगी, हालांकि इससे आपके व्यक्तिगत काम थोड़े पिछड़ भी सकते हैं।
शुभ सलाह: आज किसी बुजुर्ग का मदद करना आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है।
धनु राशिफल
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जिससे आपके करियर की उलझनें दूर होंगी।
शुभ सलाह: आपको नकारात्मक सोच से खुद को बचाना चाहिए, नकारात्मक सोच खुद पर हावी न होने दें।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों की परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आज आपका बड़ा मुनाफा हो सकता है। आज बेवजह की बहस से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।
शुभ सलाह: मकर राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों का सामाजिक गतिविधियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आज आपका अपने पुराने दोस्तों के साथ बातचीत होगा।
शुभ सलाह: आपको बजट देखकर ही खर्च करना चाहिए, आपके लिए आर्थिक संतुलन जरूरी है।
मीन राशिफल
आज मीन राशि वाले नई ऊर्जा और उमंग का अनुभव करेंगे। बिजनेस विस्तार के लिए विशेषज्ञों (Experts) की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।
शुभ सलाह: आपको वर्कप्लेस पर अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है।
आज का विशेष उपाय
आज सोमवार है, इसलिए भगवान शिव की पूजा करना और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना सभी राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।













