Wednesday, March 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Dhanbad: ट्रांसपोर्टिंग शुरू कराने को लेकर गोंदूडीह में बवाल, पत्थरबाजी के साथ हवाई फायरिंग

Dhanbad: धनबाद के गोंदूडीह में कोयला ट्रांसपोर्टिंग शुरू कराने को लेकर दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। पुलिस ने खोखा बरामद किया है और छापेमारी जारी है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

March 11, 2026
in Breaking News, क्राइम
A A
Dhanbad Chaos in Gondudih over resumption of transportation, stone pelting and aerial firing

Dhanbad Chaos in Gondudih over resumption of transportation, stone pelting and aerial firing

Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad(झारखंड): झारखंड के धनबाद जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र स्थित खरिकाबाद में मंगलवार की रात कोयला ट्रांसपोर्टिंग शुरू कराने को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। वर्चस्व की इस जंग में न केवल पत्थरबाजी हुई, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Dhanbad: हादसे से शुरू हुआ विवाद

विवाद की जड़ मंगलवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना थी। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे गोंदूडीह कोलियरी से कोयला लेकर जा रहे एक हाइवा ने साइकिल सवार सब्जी विक्रेता विजय वर्णवाल (58) को टक्कर मार दी। विजय वर्णवाल (निवासी भूली) गंभीर रूप से घायल हैं और धनबाद के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने नीमधौड़ा के पास सड़क जाम कर दी और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गोंदूडीह ओपी पुलिस ने घायल विजय को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नीमधौड़ा के पास कोयला परिवहन में लगी गाड़ियों का आवागमन रोक दिया और इस रास्ते से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के कारण अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है।

Related Post

Breaking News: Major twist in ED vs. Ranchi Police dispute! Jharkhand High Court orders Central Bureau of Investigation to investigate

Breaking News: ED vs रांची पुलिस विवाद में बड़ा मोड़! Jharkhand High Court का आदेश – अब Central Bureau of Investigation करेगी जांच

March 11, 2026
Jharkhand News: बहरागोड़ा में दिनदहा़ड़े डकैती-नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर लाखों पर किये हाथ साफ

Jharkhand News: बहरागोड़ा में दिनदहा़ड़े डकैती-नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर लाखों पर किये हाथ साफ

March 11, 2026
Rahul Gandhi Chaibasa visit will give mantra of victory to district presidents and special dialogue on strengthening organization

Rahul Gandhi Chaibasa visit: जिलाध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र,संगठन को मजबूत करने पर होगा खास बातचीत

March 11, 2026
Instagram Down: DMs Closed, Chat Themes Missing… Instagram Users Across the World Are Upset

Instagram Down: DM बंद, चैट थीम गायब… दुनिया भर में Instagram यूजर्स परेशान

March 11, 2026

बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग ट्रांसपोर्टिंग दोबारा शुरू कराने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और बाहर से आए लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज, जोगता और भूली ओपी प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।

गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग स्थानीय लोगों द्वारा रोकी गई थी। उसे जबरन चालू कराने के दौरान कुछ अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Posts

Breaking News: Major twist in ED vs. Ranchi Police dispute! Jharkhand High Court orders Central Bureau of Investigation to investigate
Breaking News

Breaking News: ED vs रांची पुलिस विवाद में बड़ा मोड़! Jharkhand High Court का आदेश – अब Central Bureau of Investigation करेगी जांच

March 11, 2026
Jharkhand News: बहरागोड़ा में दिनदहा़ड़े डकैती-नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर लाखों पर किये हाथ साफ
झारखंड

Jharkhand News: बहरागोड़ा में दिनदहा़ड़े डकैती-नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर लाखों पर किये हाथ साफ

March 11, 2026
Rahul Gandhi Chaibasa visit will give mantra of victory to district presidents and special dialogue on strengthening organization
Breaking News

Rahul Gandhi Chaibasa visit: जिलाध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र,संगठन को मजबूत करने पर होगा खास बातचीत

March 11, 2026
Next Post
Dhanbad Accident at National Youth Festival, two BBMKU students injured

Dhanbad: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हादसा, बीबीएमकेयू की दो छात्राएं घायल; लापरवाही को लेकर टीम लीडरों पर उठे सवाल

Hemant Soren's big statement in Assam: "Adivasis will now have to get their rights."

असम में Hemant Soren का बड़ा बयान: “आदिवासियों को अब उनका हक लेकर रहना होगा”

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: Major twist in ED vs. Ranchi Police dispute! Jharkhand High Court orders Central Bureau of Investigation to investigate

Breaking News: ED vs रांची पुलिस विवाद में बड़ा मोड़! Jharkhand High Court का आदेश – अब Central Bureau of Investigation करेगी जांच

March 11, 2026

Jharkhand News: बहरागोड़ा में दिनदहा़ड़े डकैती-नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर लाखों पर किये हाथ साफ

Rahul Gandhi Chaibasa visit: जिलाध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र,संगठन को मजबूत करने पर होगा खास बातचीत

Instagram Down: DM बंद, चैट थीम गायब… दुनिया भर में Instagram यूजर्स परेशान

Jharkhand News: मिडिल ईस्ट में जंग, रांची में दंगल-ईरान के युद्धपोत पर बयान से भारी हंगामा

Jharkhand News: झारखण्ड में बेहाल है जल जीवन मिशन योजना-विधायक ने हेमंत सरकार से मांगा जवाब

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra