Ranchi News: जिला प्रशासन गैस सिलेंडर के गलत तरीके से भंडारण को लेकर कार्रवाई कर रही है। जिस कड़ी में जिला प्रशासन को 24 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर रांची के एदलहातु क्षेत्र में स्थित एक मकान में अवैध रूप से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का भंडारण तथा कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई है।
सूचना मिलते ही कल रात्रि 8:55 बजे प्रशासनिक टीम ने उक्त स्थल पर छापा मारा और अवैध गतिविधियों में लिप्त मकान से गैस सिलिंडर तथा रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए।
जांच में पता चला कि उक्त मकान किराए पर लिया हुआ था। एक़ व्यक्ति द्वारा इस मकान में घरेलू गैस सिलिंडरों को अवैध रूप से रिफिल कर कालाबाजारी करने का कार्य किया जा रहा था।
Ranchi News: ये समान किए गए बरामद
- – घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (Indane) – 03 भरे हुए
- – घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (Indane) – 02 खाली
- – घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (HP) – 01 भरा हुआ
- – 5 किग्रा छोटा सिलिंडर (Indane) – 01 खाली
- – Go Gas व्यावसायिक गैस सिलिंडर 19.2 किग्रा – 02 खाली
- – बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिल करने हेतु मशीन, रेगुलेटर तथा पाइप
- – गैस का वजन करने हेतु डिजिटल माप-तौल मशीन
जिला प्रशासन की टीम द्वारा सभी बरामद सामग्री की मौके पर ही विस्तृत जप्ती सूची तैयार की गई। समस्त गैस सिलिंडर एवं उपकरणों को संबंधित गैस एजेंसियों को जिम्मेदारीपूर्वक सौंप दिया गया है।
Ranchi News: सतत निगरानी और सख्ती का निर्देश
यह कार्रवाई वर्तमान में रांची जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत तथा कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सतत निगरानी और सख्ती का हिस्सा है। रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश के आलोक में अवैध भंडारण, रिफिलिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सम्बंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की कोई सूचना हो तो तुरंत जिला प्रशासन/संबंधित थाने या ईमेल के माध्यम से सूचित करें
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की कोई सूचना हो तो तुरंत जिला प्रशासन/संबंधित थाने या ईमेल lpgranchi2026@gmail.com के माध्यम से या अबुआ साथी के व्हाट्सएप न पर सूचित करें। ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है और नियमित छापेमारी जारी रहेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








