Garhwa: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सकते में डाल देने वाली हत्याकांड जिसमें पत्नी ने अपने बॉय फ्रैंड के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करवा दी थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। लेकिन इस घटना के बाद से देश के कोने कोने से कुछ इसी से मिलती जुलती घटना सामने आई थी। लेकिन अब झारखंड से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसके सबको हैरानी में डाल दिया है, दरअसल यहां बहू ने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही ससुर की हत्या की साजिश रच डाली। हालांकि पुलिस ने पूरे मामला का खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेज दिया है।
Crime News: जानिए क्या थी वजह
अब सबके मन में यह है कि आखिर बलू ने ऐसा कदम क्यों उठाया, तो आपकों बता दें कि पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि बहू का किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, करिब 2021 से। इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे से तय कर दी गई। इससे नाराज संदीप और युवती ने मिलकर साजिश रची की शादी से पहले शादी को रोकने के लिए लड़के या उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाया जाए। इसी योजना को भली भूत करने के लिए 28 मार्च 2026 तो नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में घटना को अंजाम दिया गया। जहां संदीप कुमार सिंह ने उमेश मेहता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Read more: Ranchi News: मोरहाबादी में चल रही थी गैस की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा अचानक छापा
Crime News:पुलिस ने किया मामले का खुलासा
गोली लगने के तुरंत बाद उमेश मेहता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज फिलहाल चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया। इसी बीच पुलिस ने संदीप सिंह को बेंगासी गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पहले संदीप कुमार से पूछताछ की जिसके बाद उसकी प्रेमिका रजनी मेहता को हिरासत में लिया है। जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा हटा और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किए गए हथियार भी बरामद कर लिए है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।







