Saturday, May 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand Breaking: रांची सिविल कोर्ट और DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मैसूर से पकड़ा गया आरोपी

Jharkhand Breaking: दिल्ली पुलिस ने रांची के सिविल कोर्ट, DC ऑफिस और देश के 1100 से अधिक संस्थानों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी देने वाले आरोपी श्रीनिवास लुकस को मैसूर से गिरफ्तार किया है। जानें कैसे डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए पकड़ा गया यह सिरफिरा आरोपी और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी।

March 31, 2026
in Breaking News, झारखंड
A A
Jharkhand Breaking: Man who threatened to blow up Ranchi Civil Court and DC Office arrested; accused apprehended in Mysore

Jharkhand Breaking: Man who threatened to blow up Ranchi Civil Court and DC Office arrested; accused apprehended in Mysore

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Breaking: रांची सिविल कोर्ट और DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली/रांची: देश के विभिन्न राज्यों के सरकारी संस्थानों और झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट, DC ऑफिस व पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले सिरफिरे को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनिवास लुकस (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया गया है।

डिजिटल ट्रैकिंग से चढ़ा पुलिस के हत्थे

दिल्ली पुलिस की साइबर और तकनीकी टीम ने डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। श्रीनिवास लुकस पिछले कई महीनों से ई-मेल के जरिए फर्जी धमकियां भेजकर सुरक्षा एजेंसियों की नाक में दम कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया है, जिसका उपयोग वह धमकियां भेजने के लिए करता था।

1100 से अधिक दी थीं फर्जी धमकियां

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अब तक 1100 से अधिक धमकी भरे ई-मेल और कॉल किए हैं। उसके निशाने पर मुख्य रूप से रांची सिविल कोर्ट और DC ऑफिस, धनबाद और झारखंड के अन्य शहरों के सरकारी कार्यालय, साथ ही विभिन्न राज्यों के पासपोर्ट कार्यालय और महत्वपूर्ण संस्थान थे।

मानसिक स्थिति संदिग्ध, जांच में जुटी रांची पुलिस

शुरुआती जांच में पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। दिल्ली पुलिस आरोपी की मेडिकल जांच और विशेषज्ञों से परामर्श लेने की योजना बना रही है।

वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली जाने की तैयारी में है। रांची में दर्ज विभिन्न मामलों के आधार पर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि इन धमकियों के पीछे की असल मंशा का पता लगाया जा सके।

Related Posts

लालपुर में पुलिस ने छात्र की कर दी बेरहमी से पिटाई,वायरल हुआ वीडियो   
क्राइम

लालपुर में पुलिस ने छात्र की कर दी बेरहमी से पिटाई,वायरल हुआ वीडियो   

May 15, 2026
मणिटोला में तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
झारखंड

मणिटोला में तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

May 15, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बवाल-कल पूरे झारखंड में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
झारखंड

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बवाल-कल पूरे झारखंड में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

May 15, 2026
Next Post
JHTET 2026: The Dream of Becoming a Government Teacher in Jharkhand Will Come True—View the Complete Examination Overview Here

JHTET 2026: झारखंड में सरकारी मास्टर बनने का सपना होगा सच, यहाँ देखें परीक्षा की पूरी रूपरेखा

999 Naxalites killed in 25 years, mission successful across the country… Top commander in Jharkhand still a big challenge!

25 साल में 999 नक्सली ढेर, देशभर में मिशन रहा सफल…Jharkhand में टॉप कमांडर अब भी बड़ी चुनौती!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

लालपुर में पुलिस ने छात्र की कर दी बेरहमी से पिटाई,वायरल हुआ वीडियो   

लालपुर में पुलिस ने छात्र की कर दी बेरहमी से पिटाई,वायरल हुआ वीडियो   

May 15, 2026

मणिटोला में तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बवाल-कल पूरे झारखंड में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

Jharkhand-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग को नई दिशा, झारखंड चैम्बर और बल्लारी चैम्बर के बीच हुआ MOU

रांची में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बड़ा ऐलान-बंद खदानों की जमीन रैयतों को मिलेगी वापस

Ranchi News: DC मंजूनाथ भजन्त्री का समाहरणालय में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती और व्यवस्था सुधार के निर्देश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra