Ranchi News: राजधानी रांची में रामनवमी के दौरान कई लोगों के मोबाइल और पर्स की चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
Read More- Ranchi Breaking : रातू में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत
Ranchi News: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान कई लोगों की मोबाइल चोरी हुई थी
बताते चलें कि चुटिया थाना क्षेत्र में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन गायब हो गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद कई लोगों से पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
Read More- Koderma News: कोडरमा में युवती को प्रेम-प्रसंग में मिली डांट तो लगा ली फांसी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह कोई आम चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का काम है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पुरुलिया के रहने वाले हैं।
Read More- कम बजट में प्रीमियम फीचर्स के साथ TVS Apache RTR 160 4V लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
Ranchi News: दूसरे राज्यों में मोबाइल चोरी कर बंगाल में बेचते थे
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अलग-अलग शहरों में धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद वे चोरी के फोन को अपने राज्य में ले जाकर बेच देते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 चोरी के मोबाइल भी बरामद किए हैं। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









