Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को लेकर कड़ा अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात (बिजली गिरना) और ओलावृष्टि के साथ 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
Jharkhand: इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 अप्रैल को झारखंड के कुछ जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, रामगढ़ सहित कई जिलो में मौसम का असर देखने को मिलेगा।
तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि (Hailstorm) के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जो जान-माल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
गर्मी से मिलेगी राहत, लेकिन बढ़ेगी मुश्किलें
पिछले कुछ दिनों से झारखंड के कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज की है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, अचानक आने वाली यह आंधी और ओलावृष्टि किसानों की फसलों के लिए चिंता का विषय बन सकती है।











