Ramgarh News: रामगढ़ जिले में सोमवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में अचानक फर्नेस ब्लास्ट होने से 9 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इनमें से 7 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
Ramgarh News: आग और गर्म धातु की लपटों की चपेट में आए मजदूर
मिली जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर फर्नेस के पास रोजमर्रा का काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। देखते ही देखते आग और गर्म धातु की लपटों ने मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।
Read More- Dhanbad News: धनबाद कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने चप्पे चप्पे की ली तलाशी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उन्हें होप अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रांची के देवकमल अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कई मजदूर 80-90% तक झुलस चुके हैं।
Read More- Palamu Murder: इतनी सी बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट
Ramgarh News: प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्लांट में एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा भी मौजूद नहीं थी। घटना के बाद लोगों ने गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








