समुद्र किनारे दिखेगा ‘ढाई किलो का हाथ’, Sunny Deol ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, विलेन के रूप में दिखेंगे विजय वर्मा
Sunny Deol: बॉलीवुड के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एंटनी’ (Antony) के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। 68 वर्ष की उम्र में भी सनी पाजी का जलवा कम नहीं हुआ है, और अब वह गोवा की वादियों में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं।
गोवा में ‘Sunny Deol’ का एक्शन शेड्यूल: समंदर किनारे होगा मुकाबला
सनी देओल(Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एंटनी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबई का शेड्यूल पूरा करने के बाद अब पूरी टीम गोवा पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोवा में करीब एक महीने तक शूटिंग चलेगी, जिसमें समंदर के किनारे सनी देओल(Sunny Deol) के जबरदस्त फाइट सीन्स फिल्माए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ज्यादातर स्टंट्स सनी देओल खुद ही परफॉर्म कर रहे हैं।
क्या है ‘एंटनी‘ की कहानी और स्टार कास्ट?
फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में फैले एक खतरनाक क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ करता है। फिल्म का निर्माण निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है।
इस फिल्म में सनी देओल(Sunny Deol) मुख्य भूमिका (पुलिस ऑफिसर) के रूप में में नजर आएंगे। विजय वर्मा (Vijay Varma) फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे, जिससे दर्शकों को सनी बनाम विजय की एक नई टक्कर देखने को मिलेगी। साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं।
धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता और बॉर्डर 2 के इंतजार के बीच, ‘एंटनी’ सनी देओल(Sunny Deol) के करियर की एक और बड़ी एक्शन फिल्म साबित हो सकती है। पुलिस की वर्दी में सनी देओल का ढाई किलो का हाथ जब अपराधियों पर पड़ेगा, तो सिनेमाघरों में सीटियां बजना तय है!












