Breaking News: लाल सलाम! रांची के पावर सब स्टेशन में मिला PLFI का कारतूस बंधा लिफाफा
Breaking News (Ranchi): झारखंड की राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI (People’s Liberation Front of India) की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार सुबह धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध लावारिस लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। इस लिफाफे के ऊपर ‘जरूरी सूचना’ और ‘लाल सलाम’ जैसे शब्द लिखे थे, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।
लिफाफे के साथ बंधा मिला जिंदा कारतूस
सबसे डराने वाली बात यह रही कि इस संदिग्ध लिफाफे के साथ एक जिंदा कारतूस भी बंधा हुआ था। जैसे ही सब स्टेशन के कर्मचारियों की नजर इस पर पड़ी, पूरे परिसर में डर और दहशत का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय धुर्वा थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने कब्जे में लिया संदिग्ध सामान
घटना की गंभीरता को देखते हुए धुर्वा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एहतियातन पूरे पावर सब स्टेशन परिसर की घेराबंदी की गई और पुलिस ने लिफाफे व कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, लिफाफे के भीतर उग्रवादी संगठन के नाम का उल्लेख किया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि लिफाफे के भीतर उग्रवादी संगठन का उल्लेख किया गया है। पुलिस फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और सब स्टेशन के कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सब स्टेशन की निगरानी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह लिफाफा वहां किसने और किस समय रखा, क्या इसके पीछे वास्तव में PLFI का हाथ है या किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह मामला लेवी (रंगदारी) वसूलने की किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है?













