Jharkhand Weather Update: 10 अप्रैल 2026 से बदलेगा झारखंड का मौसम
झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और बादलों का दौर अब खत्म होने वाला है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 10 अप्रैल से राज्य के मौसम में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
10 अप्रैल 2026 का पूर्वानुमान
10 अप्रैल को झारखंड का मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा। बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी और धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी।
- आसमान: मुख्यत साफ (Mainly Clear Sky)
- तापमान: अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
- हवा: पश्चिमी दिशा से 13 mph की गति से चलने की संभावना।
Jharkhand Weather Update: प्रमुख शहरों का हाल (पिछले 24 घंटे के आंकड़े)
वर्तमान में झारखंड के विभिन्न शहरों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है:
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | विवरण |
| रांची | 30.4°C | 17.4°C | सामान्य से 4.6°C कम |
| जमशेदपुर | 34.2°C | 20.2°C | सामान्य से कम |
| चाईबासा | 34.8°C | 19.2°C | – |
| डाल्टनगंज | 31.8°C | 20.2°C | – |
| सरायकेला | 36.3°C | – | राज्य में सबसे गर्म |
| नामकुम | – | 14.6°C | सबसे कम न्यूनतम तापमान |
मौसम केंद्र ने खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है। 10 से 14 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की उम्मीद है।












