Love Affair: गोड्डा जिले में 8 अप्रैल की रात हुई नीरज यादव की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पथरगामा थाना क्षेत्र के मालरामपुर गांव में हुई इस वारदात की वजह ‘अवैध संबंध’ निकली। नीरज का अपनी ही चचेरी चाची के साथ पिछले 3-4 वर्षों से अफेयर चल रहा था, जो अंततः उसकी मौत का कारण बना।
Read More- Jharkhand Politics: अधिकारी खुद को मालिक न समझें-महिला विधायक का अपमान भड़के बाबूलाल
Love Affair: आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था चाचा ने
पुलिस जांच के अनुसार, नीरज कुमार यादव हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से घर लौटा था। घटना की रात वह चोरी-छिपे छत फांदकर अपनी चाची पिंकी देवी (40) से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे चाचा संजीव कुमार यादव ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से में आकर संजीव ने अपने भाई दिवाकर यादव के साथ मिलकर नीरज को पकड़ा और हाथ-पैर बांधकर बांस की लाठियों व हथौड़े से उसकी बेरहमी से पिटाई की।
Love Affair: खुद पुलिस को फोन कर फंसाने की थी साजिश
हैरानी की बात यह है कि हत्यारों ने खुद को बचाने के लिए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में एक लड़का घुसकर बदमाशी कर रहा है। जब गश्ती टीम मौके पर पहुंची, तो नीरज वहां लहूलुहान हालत में बंधा हुआ मिला। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Read More- Big Breaking: वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना नदी में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा, 8 की मौत कई लापता
Love Affair: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चचेरे चाचा (संजीव और दिवाकर) और चाची पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, बांस की लाठी, हथौड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश









