Jharkhand Politics: झारखंड में ट्रेजरी से अवैध निकासी और वेतन संकट को लेकर मचे सियासी घमासान में अब सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों को ‘निराधार’ बताते हुए पलटवार किया कि यह घोटाला 14 साल पहले भाजपा के शासनकाल में शुरू हुआ और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में खूब फला-फूला।
Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन ने दिखाई हिम्मत
विनोद पांडेय ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस गड़बड़ी को दबाए रखा, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मिट्टी के लाल’ होने का सबूत देते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “हेमंत सरकार मामले की जड़ तक जाएगी और जल्द ही भाजपा के कई नेताओं का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब होगा। बस थोड़ा इंतजार कीजिए।”
Jharkhand Politics: वेतन संकट पर दी सफाई
कर्मचारियों के वेतन में हो रही देरी पर झामुमो ने स्पष्ट किया कि यह केवल तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से है। विनोद पांडेय ने कहा कि वित्तीय वर्ष के शुरुआत में ऐसी स्थिति अक्सर बनती है और इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने खुद वित्तीय अनुशासन को कमजोर किया, वे आज पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







