Jharkhand News: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के विचारों को आत्मसात किया।
Read More- Big Breaking: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले के सभी आरोपी भेजे गए जेल
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Read More- US Iran War: महायुद्ध की दहलीज पर दुनिया! अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का किया ऐलान
संसद का विशेष सत्र भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा
संबोधन के बाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि आगामी 16 से 18 अप्रैल तक होने वाला संसद का विशेष सत्र भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की बहनें प्रधानमंत्री के इस विजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अपना पूर्ण योगदान देंगी।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरा रहा। इस दौरान कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिन्हा, उषा पांडे, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ सहित डॉ. सीमा सिंह, पायल सोनी, नेहा सिंह और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं का वर्चस्व और अधिक मजबूत होगा।












