Ranchi: राजधानी रांची में एक बड़ा ट्रेजरी घोटाला का मामला सामने आया है। कांके स्थित पशुपालन विभाग से जुड़ा यह मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी की गई है।पशुपालन विभाग के ट्रेजरी के DDO ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद से पुलिस हरकत में आई है।
आपकों बता दें कि डीसी के जांच के बाद विभाग के कर्मी ने थाना पहुंच कर दो कर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह घोटाला इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन के कर्मियों ने किया है। जिसमें वेतन मद के पैसे को गलत तरीके से अपने खाता में ट्रांसफर कर लिया गया है। मामले में मुनीन्द्र कुमार और संजीव कुमार शामिल है। ध्यान रहे कि मुनीन्द्र नाथ विभाग में अकाउंटेंट हैय़ जबकी संजीव एक कर्मचारी। इन दोनों ने मिल कर इस खेल को अंजाम दिया है। वहीं दोनों के खिलाफ मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर हसमत ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है।
मिला जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि यह खेल आज या कल से नहीं बल्कि तीन वर्षों से चला आ रहा है। 2023-24 2024-25, 2025-26 दोनों कर्मियों के द्वारा अपने सैलरी पोर्टल में छेड़ छाड़ कर पैसे को अपने अलग-अळग खाते में ट्रांसफर किया गया है। दोनों ने अपने मूल वेतन में छेड़छाड़ किया और कोषागार से पैसे को ट्रांसफर कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य की संलिपत्ता की जांच की जा रही है।
यहां ध्यान रहे कि पहले बोकारो और बाद में हजारीबाग और अब रांची से ऐसा मामला सामने आय़ा है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी की जिस प्रकार एफआईआर में यह दावा किया गया है कि 3 करोड़ रुपए से अधिक का यह घोटाला है, तो क्या वाकई में यह 3 करोड़ तक ही सिमित रहता है या आकड़ो में कुछ बदलाव भी होते है।











