रांची: झारखंड की राजधानी Ranchi के चर्चित लालपुर थाना क्षेत्र मेडिकल छात्रा गैंगरेप मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। अब तक फरार चल रहा आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले में अब सभी नामजद आरोपियों पर कानून का शिकंजा कस चुका है।
यह मामला उस समय सामने आया था जब Ranchi में पढ़ाई कर रही मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत पुलिस से की थी। पीड़िता मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली बताई गई है और रांची में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी।
बर्थडे पार्टी में बुलाया, पिज्जा में नशा मिलाने का आरोप
पीड़िता के बयान के अनुसार, वह 13 अप्रैल को एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने साजिश के तहत उसे पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेसुध हो गई।
इसी दौरान आरोपी मो. दानिश ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बंगाल से दबोचे गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने फरार आरोपियों का लोकेशन ट्रैक किया और पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से खड़गपुर में छापेमारी कर दो मुख्य आरोपी मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।
महिला सहयोगी भी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में सहयोग करने के आरोप में ओली विश्वकर्मा नामक महिला को भी गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि घटना के दौरान उसने भी आरोपियों का साथ दिया।
अब शादाब ने किया सरेंडर
इस केस का चौथा आरोपी शादाब अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था। लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के बीच उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच जारी
Ranchi पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








