Jharkhand News: राजधानी रांची में आजसू पार्टी अपनी पकड़ मजबूत बनाने की ओर अपने मजबूत कदम बढ़ा दिये हैं। कोकोदोरो पंचायत के मुखिया उज्जवल पहान अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बुकरु स्थित आवासीय कार्यालय में सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर पिठौरिया क्षेत्र के कई समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी आजसू का दामन थामा। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Jharkhand News: झारखंड में कुशासन का माहौल है
सुदेश महतो ने इस दौरान राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुशासन का माहौल है और अफसरों की मनमानी बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
उन्होंने युवाओं से आगे आकर बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। महतो ने कहा कि झारखंड को संघर्ष से बनाया गया है और इसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
इस शामिल होने से क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है और आने वाले समय में इसका असर चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









