Ranchi News: राजधानी रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में “मीडिया माइंड्स के लिए अभिनय” विषय पर एक दिवसीय एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह प्रोफेशनल शैली में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण का स्तर राष्ट्रीय स्तर के वर्कशॉप जैसा देखने को मिला।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर (S.J.) उपस्थित रहे। उनके साथ उप-प्राचार्य अजय अरुण मिंज (S.J.), आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शिव कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय सिन्हा, प्रो. बी.के. सिन्हा (विभागाध्यक्ष, पॉलिटिकल साइंस) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
मास कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. कीरो, डॉ. नील कुसुम एवं आलोक रंजन की सक्रिय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Ranchi News: कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया
इस अवसर पर एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निर्देशक आकाश दीप एवं रिलेशंस के निर्देशक आशुतोष द्विवेदी कार्यक्रम में शरीक हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों एवं सक्रिय भागीदारी के कारण ही यह कार्यक्रम प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस एक दिवसीय वर्कशॉप, फिल्म मेकिंग सत्र एवं सेमिनार में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरे दिन कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा, जहां छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सीखने के साथ-साथ खूब इंटरैक्शन और प्रैक्टिकल अभ्यास भी किया।
वर्कशॉप के दौरान आकाश दीप ने अभिनय की बारीकियों को बेहद रोचक एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज, वॉइस मॉड्यूलेशन, एक्सप्रेशन, कैमरा फेसिंग, सीन क्रिएशन एवं स्टोरीलाइन डेवलपमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
Ranchi News: सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
लाइव एक्टिंग ड्रिल्स और एक्सरसाइज के दौरान छात्र न केवल सीखे बल्कि उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खुले माहौल में अपनी प्रतिभा को निखारा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रोफेशनल वर्कशॉप छात्रों के कौशल विकास एवं इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इस सफल आयोजन ने छात्रों में अभिनय एवं फिल्म निर्माण के प्रति नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और करियर के प्रति स्पष्ट दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया एवं स्मिता केडिया जी के अलावा अथर्व सिन्हा, शिवम शर्मा, रोहित नायक, विनय महतो, मोहित माइकल सहित सभी विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









