Ranchi News: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेलवेडा उदय टोला में जमीन के एक पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज कुछ इंच जमीन की खातिर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।
Ranchi News: जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
जांच के दौरान पता चला कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद में गुस्से में आकर आरोपी सुडी मुंडा उर्फ काटे ने मोचोकोनी देवी की लोहे के दावली से गला काटकर हत्या कर दी।
मृतका के पति बुदका मुंडा (62 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दावली बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









