Jharkhand में लगातार बढ़ रही गर्मी को लेकर आजसू छात्र संघ ने राज्य सरकार से सभी स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, इसलिए स्कूलों का संचालन सुबह के समय किया जाना चाहिए।
Read More: Jharkhand में कैसे करें राशन कार्ड के लिए आवेदन, 2026 के लिए जानें नई प्रक्रिया
ओम वर्मा ने कहा कि तापमान लगातार बढ़ने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों को तेज धूप और गर्मी में स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे हालात में सरकार को तुरंत फैसला लेते हुए स्कूलों की समय-सारणी बदलनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए। साथ ही स्कूलों में पीने के पानी, ठंडक की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार जैसी जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।
आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो छात्रों के हित में संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। अंत में ओम वर्मा ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे इस गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और जरूरी सावधानियां बरतें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









