Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी की तपिश अब जानलेवा साबित हो रही है। पलामू और गढ़वा समेत कई जिलों में पारा 44°C तक पहुँचने के बीच आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे राज्य में ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर दिया है। मंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी और लू (Heatwave) को देखते हुए जनता की सुरक्षा के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें।
Jharkhand News: बच्चों को स्कूल भेजना उनके जीवन के साथ जोखिम
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा कि भीषण दोपहर में बच्चों को स्कूल भेजना उनके जीवन के साथ जोखिम है। उन्होंने उपायुक्तों को अधिकार दिया है कि जिन क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप अधिक है, वहां तत्काल प्रभाव से स्कूलों में अवकाश (Holiday) घोषित किया जाए। मंत्री ने दो टूक कहा कि नौनिहालों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Jharkhand News: डॉक्टरों, नर्सों और सहिया कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों, नर्सों और सहिया कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के लिए विशेष बेड और दवाओं का स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है। डॉ. अंसारी ने चेतावनी दी है कि इस आपात स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और वे खुद पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Jharkhand News: 9 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 19-20 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, सिंहभूम और सरायकेला में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी संभव है। सरकार ने नागरिकों को दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









