राजधानी Ranchi में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रांची जिलाबल के सात पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के बाद राजधानी के कई महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
- इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को डेलीमार्केट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा को खलारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को बुण्डू थाना प्रभारी बनाया गया है।
- इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन को पुलिस केन्द्र भेजा गया है।
- इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी को जगन्नाथपुर यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1 को ओरमांझी थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए पदस्थापित अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







