Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Ranchi के करमटोली निवासी युवती का आरोप
जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को करीब शाम 4 बजे करम टोली निवासी 23 वर्षीय युवती ने लालपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और संबंधित वीडियो को जब्त कर लिया।
इस मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 101/26 दिनांक 22.05.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76, 78, 137(2) और 61 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विनय, पिता जयप्रकाश, मूल निवासी तेलंगा थाना खड़क, जिला भिवानी (हरियाणा) तथा वर्तमान में यूनिट-1 बटालियन राजपुताना राइफल्स, नामकुम रांची में पदस्थापित जवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 22 मई को ही न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।घटना की सूचना यूनिट-1 बटालियन राजपुताना राइफल्स, नामकुम के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।









