Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ramgarh में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

झारखंड के Ramgarh जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, 34 जिंदा राउंड, बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

May 26, 2026
in क्राइम, झारखंड
A A
Major police action in Ramgarh: 6 criminals of Rahul Dubey gang arrested, huge quantity of weapons recovered

Major police action in Ramgarh: 6 criminals of Rahul Dubey gang arrested, huge quantity of weapons recovered

Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के Ramgarh जिले में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह के 6 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने किया।

पुलिस के अनुसार, जिले में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा।

बड़ी वारदात की तैयारी में थे अपराधी

पुलिस को 25 मई को सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें गिरोह के सदस्य पकड़े गए।

रामगढ़ पुलिस के द्वारा राहुल दुबे गिरोह के 06 अपराधकर्मियों को अवैध हथियार 01, जिंदा कारतूस 34, मैगजीन 02, मोटरसाइकिल 03 एवं मोबाइल 06 के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा 01 विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। @JharkhandPolice @IGBokaro @DigHazaribagh pic.twitter.com/LDIXkZ22PI

— Ramgarh Police (@RamgarhPolice) May 26, 2026

हथियार और अन्य सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किए। बरामद सामान में शामिल हैं:

  • एक देशी लोडेड पिस्टल
  • 34 जिंदा कारतूस
  • 2 मैगजीन
  • 3 मोटरसाइकिल
  • 6 मोबाइल फोन

राहुल दुबे गैंग से जुड़े हैं सभी आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रेलवे फ्लाईओवर, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुई फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार अपराधियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिंदु कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुलर्भ शामिल हैं। इसके अलावा एक किशोर को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।

कई आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधियों में कुछ का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। खासकर विकास साव और दिगंबर प्रजापति के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे आरोपी

इस मामले में पतरातु थाना कांड संख्या 126/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी

इस अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ पतरातु राघवेंद्र शर्मा ने किया। उनके साथ कई थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

 

Related Posts

Hazaribagh News: Santosh Kumar Chaudhary becomes new DTO, Sujata Kujur first woman RTA secretary
Breaking News

Hazaribagh परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव, संतोष कुमार चौधरी बने नए DTO

May 26, 2026
JMMSY: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ₹2500 प्रति माह आर्थिक सहायता- झारखंड सरकार नारी शक्ति सशक्तिकरण
झारखंड

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana(JMMSY): जानें ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और जरूरी दस्तावेज से जुड़ी पूरी प्रक्रिया

May 26, 2026
Major crackdown on illegal mining in Seraikela, two iron ore vehicles seized, 22,500 cubic feet of sand seized
झारखंड

सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लौह अयस्क वाहन जब्त, 22,500 घनफीट बालू सीज

May 26, 2026
Next Post
JMMSY: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ₹2500 प्रति माह आर्थिक सहायता- झारखंड सरकार नारी शक्ति सशक्तिकरण

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana(JMMSY): जानें ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और जरूरी दस्तावेज से जुड़ी पूरी प्रक्रिया

Hazaribagh News: Santosh Kumar Chaudhary becomes new DTO, Sujata Kujur first woman RTA secretary

Hazaribagh परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव, संतोष कुमार चौधरी बने नए DTO

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Hazaribagh News: Santosh Kumar Chaudhary becomes new DTO, Sujata Kujur first woman RTA secretary

Hazaribagh परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव, संतोष कुमार चौधरी बने नए DTO

May 26, 2026

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana(JMMSY): जानें ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और जरूरी दस्तावेज से जुड़ी पूरी प्रक्रिया

Ramgarh में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!

सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लौह अयस्क वाहन जब्त, 22,500 घनफीट बालू सीज

Garhwa के नए DC बने पशुपतिनाथ मिश्रा, विकास और जनकल्याण को दी प्राथमिकता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra