Breaking News: झारखंड में खाली हुई दो राज्य सभा सीटों को लेकर के घमासान लगातार जारी था सियासी तपिश राजधानी रांची की बड़ी हुई थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जब से राज्यसभा चुनाव के दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही थी उसके बाद से कहीं ना कहीं महागठबंधन में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही थी। मान मनौवल का दौर चल रहा था। इसी बीच आज देर शाम मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक बुलाई गई करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक के बाद। महा गठबंधन में जो इस वेल की स्थिति नजर आ रही है।
मीडिया से बात करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव विनोद पांडे और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सुप्रिया भट्टाचार्य कांग्रेस के विधायक सुरेश बैठने साफ कर दिया है कि महागठबंधन अपने दोनों उम्मीदवार यानी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की जो उम्मीदवार है उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। पार्टी के सभी विधायक अपने उम्मीदवार के लिए ही वोट करेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।
जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार कल 11:00 बजे कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा के साथ कांग्रेस के कुल 16 विधायक प्रस्तावक के रूप में जाएंगे। दुबई झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के लिए भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम विधायक उसे दौरान विधानसभा में मौजूद रहेंगे। सबसे बड़ी बात है कि कांग्रेस के तरफ से भूपेश बघेल अजय शर्मा और झारखंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं।
ऐसे में देखा जाए तो कल राज्यसभा चुनाव का नामांकन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। सभी विधायक विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय में पहुंचेंगे और वहां से एक साथ नॉमिनेशंस के लिए आगे बढ़ेंगे। हालांकि जो शुरुआत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने दो उम्मीदवार उतारने की बात कही थी और साथ में यह भी बताया था कि कांग्रेस जो उसके सहयोगी पार्टी है झारखंड में एक साथ दोनों पार्टियों की सरकार है वह बिना उनके अनुमति के ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देती है जिसके बाद से झारखंड मुक्ति मोर्चा इस फैसले से नाखुश नजर आरही थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाराज होने के बाद कहीं ना कहीं भूपेश बघेल और अजय शर्मा दोनों कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे थे। आज सुबह भी करीब 10:00 बजे दो बड़े नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात किया और इस मुलाकात के बाद आज शाम में डिनर का फैसला लिया गया था बताया गया था कि आज डिनर में बातचीत होगी सभी विधायक मौजूद रहेंगे और कहीं ना कहीं यह मीटिंग सफलतापूर्वक नजर आ रही है पार्टी के अंदर मजबूत मजबूती दिख रही है।
लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायकों ने माना है कि भाजपा की जो समर्थित उम्मीदवार हैं परिमल नाथवानी वह केवल और केवल हॉर्स ट्रेडिंग करने पहुंचे हुए हैं और उसके तहत अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









