Breaking News: मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बीेजपी ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। तीनों सीटों पर रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने जीत के प्रमाण पत्र सौंपे।
भाजपा की जीत उस समय लगभग तय हो गई थी, जब सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने के मामले में दायर याचिका की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी। वहीं चुनाव आयोग की ओर से भी तत्काल कोई निर्णय नहीं लिया गया।
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस ने नामांकन रद्द करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे गैर-कानूनी, मनमाना और पक्षपातपूर्ण बताया है। पार्टी की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि मामले की तत्काल सुनवाई जरूरी है क्योंकि नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने वाली थी।
हालांकि चुनाव आयोग ने अदालत में कहा कि उसे याचिका की प्रति समय पर नहीं मिली थी और मामले का अध्ययन करने के लिए समय चाहिए। इसके बाद अदालत ने सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी।
राजनीतिक मायने
विश्लेषकों का मानना है कि तीनों सीटों पर भाजपा की जीत राज्य की राजनीति में उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाती है। वहीं कांग्रेस के लिए यह परिणाम आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से बड़ा झटका माना जा रहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









