Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में दूसरे चरण का भुगतान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस चरण में ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल की कुल 20,531 महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन महीने की सम्मान राशि ₹7,500 सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ईटकी के 10,327 और बड़गाईं के 10,204 लाभुकों को मिलाकर ₹15.39 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। इससे पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता समय पर उपलब्ध कराने की सरकार की प्रक्रिया को और मजबूती मिली है।
अप्रैल से जून 2026 की ₹274.99 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई
इससे पहले पहले चरण में रांची जिले के 3,66,664 लाभुकों के खातों में अप्रैल से जून 2026 की सम्मान राशि के रूप में ₹274.99 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन में वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि भेजने से पारदर्शिता बढ़ी है और लाभुकों को बिना किसी बिचौलिए के सहायता मिल रही है।









